बजरंग बाण । Bajrang Baan Hindi

बजरंग बाण, bajrang ban, shree bajrang ban, bajrang baan,

बजरंग बाण के बारे में कहा जाता है इसके पड़ने से भूत प्रेत निकट नहीं आते, घर में भूत प्रेत बाधा हो वह भी भाग जाते है । इसके पड़ने से बीमारी भी धीरे धीरे  ठीक होता है ? गरीबी भी धीरे धीरे मिटने लगाती है और बुरी नजर नहीं लगता, व्यापर में तरक्की मिलता है । बजरंग बाण पड़ने से हनुमान जी के आंशिक रूप साथ में रहने लगते है जिससे नकारात्मक सक्ती पास में नहीं आती है ।

दोहा: 

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान ।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करें हनुमान ॥

चौपाई
जय हनुमंत संत हितकारी ॥
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ॥1॥

जन के काज विलम्ब न कीजै ॥
आतुर दौरि महा सुख दीजै ॥2॥

जैसे कूदि सुन्धु वहि पारा ॥
सुरसा बद पैठि विस्तारा ॥3॥

आगे जाई लंकिनी रोका ॥
मारेहु लात गई सुर लोका ॥4॥

जाय विभीषण को सुख दीन्हा ॥
सीता निरखि परम पद लीन्हा ॥5॥

बाग उजारी सिंधु महं बोरा ॥
अति आतुर जमकातर तोरा ॥6॥

अक्षय कुमार मारि संहारा ॥
लूम लपेट लंक को जारा ॥7॥

लाह समान लंक जरि गई ॥
जय जय धुनि सुरपुर में भई ॥8॥

अब विलम्ब केहि कारण स्वामी ॥
कृपा करहु उन अन्तर्यामी ॥9॥

जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता ॥
आतुर होय दुख हरहु निपाता ॥10॥

जै गिरिधर जै जै सुखसागर ॥
सुर समूह समरथ भटनागर ॥11॥

जय हनु हनु हनुमंत हठीले ॥
बैरिहि मारु बज्र की कीले ॥12॥

गदा बज्र लै बैरिहिं मारो ॥
महाराज प्रभु दास उबारो ॥13॥

ॐ कार हुंकार महाप्रभु धावो ॥
बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो ॥14॥

ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा ॥
ॐ हुं हुं हनु अरि उर शीशा ॥15॥

सत्य होहु हरि शपथ पाय के ॥
रामदूत धरु मारु जाय के ॥16॥

जय जय जय हनुमंत अगाधा ॥
दुःख पावत जन केहि अपराधा ॥17॥

पूजा जप तप नेम अचारा ॥
नहिं जानत हौं दास तुम्हारा ॥18॥

वन उपवन, मग गिरि गृह माहीं ॥
तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं ॥19॥

पांय परों कर जोरि मनावौं ॥
यहि अवसर अब केहि गोहरावौं ॥20॥

जय अंजनि कुमार बलवन्ता ॥
शंकर स्वयं वीर हनुमंता ॥21॥

बदन कराल काल कुल घालक ॥
राम सहाय सदा प्रति पालक ॥22॥

भूत प्रेत पिशाच निशाचर ॥
अग्नि बेताल काल मारी मर ॥23॥

इन्हें मारु तोहिं शपथ राम की ॥
राखु नाथ मरजाद नाम की ॥24॥

जनकसुता हरि दास कहावौ ॥
ताकी शपथ विलम्ब न लावो ॥25॥

जय जय जय धुनि होत अकाशा ॥
सुमिरत होत दुसह दुःख नाशा ॥26॥

चरण शरण कर जोरि मनावौ ॥
यहि अवसर अब केहि गौहरावौं ॥27॥

उठु उठु उठु चलु राम दुहाई ॥
पांय परों कर ज़ोरि मनाई ॥28॥

ॐ चं चं चं चं चपल चलंता ॥
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता ॥29॥

ॐ हं हं हांक देत कपि चंचल ॥
ॐ सं सं सहमि पराने खल दल ॥30॥

अपने जन को तुरत उबारो ॥
सुमिरत होय आनन्द हमारो ॥31॥

यह बजरंग बाण जेहि मारै ॥
ताहि कहो फिर कौन उबारै ॥32॥

पाठ करै बजरंग बाण की ॥
हनुमत रक्षा करैं प्राण की ॥33॥

यह बजरंग बाण जो जापै ॥
ताते भूत प्रेत सब कांपै ॥34॥

धूप देय अरु जपै हमेशा ॥
ताके तन नहिं रहै कलेशा ॥35॥

दोहा
प्रेम प्रतीतहि कपि भजै, सदा धरैं उर ध्यान ॥
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्घ करैं हनुमान ॥

        ll जय श्री राम ll

बजरंग बाण पढ़ने के नियम

बजरंग बाण का पाठ तभी करे जब अत्यंत आवश्यक हो क्युकी इसमें हनुमान जी को श्रीराम जी के दुहाई दिए गाय है, जिससे हनुमान जी मजबूर होकर आपके कार्य को सिद्ध करते है। किसी से मजबूरी में काम सिद्ध करना घोर पाप और अनुचित कार्य है। हा आप बजरंग बाण भूत प्रेत बाधा, ग्रह पीढ़ा में पढ़ते है तो हनुमान जी सहज ही भूत पीढ़ा और ग्रह पीढ़ा दूर कर देता है। बजरंग बाण पढ़ते हो तो पूर्ण पवित्र होकर पढ़े अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। हनुमान जी परम सात्विक देव है इसलिए तामस भोजन करने वाले लोगो को बजरंग बाण नहीं पढ़ना चाहिए।

rakeshjaiswal

JAI SHREE RAM || JAI HANUMAN ||

Comments are closed.